UTTARAKHAND

राजधानी में हर्षा उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद

देहरादून।
ईद पर संदेश, मुस्लिम सेवा संगठन 

रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है ।बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भी हर्षों उल्लास के साथ लोग ईद का त्यौहार मना रहे  है ।इस मौके कर  मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने सभी को ईद और नवरात्रि की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का  त्यौहार इसलिए आता है ताकि हम अपने अंदर से द्वेष और जलन  निकालकर प्यार से रहे। उन्होंने कहा कि यही हमारे देश की खूबसूरती है चाहे ईद  हो दिवाली हो रमजान हो या नवरात्रि सब साथ मनाया जाता है। इससे पता चलता है कि हमारे देश की जो विशेषता है वह अनेकता में  एकता है । उन्होंने यह संदेश दिया कि हिंदू और मुस्लिम आपस में भाई-भाई की तरह रहे ताकि खुशहाली आए।

नईम कुरैशी, अध्यक्ष, मुस्लिम सेवा संगठन
यह भी पढ़ें -  Chintal Shivir Surajkund: साईबर विषयों पर उत्तराखंड ने किया प्रस्तुतीकरण, डीजीपी ने दिए अहम सुझाव
Back to top button