UTTARAKHAND

खानपुर विधायक VS पूर्व विधायक विवाद पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सुनिए

डोईवाला।

किसान नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को डोईवाला पहुंचे. जहां वह एक शादी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने पूर्व ग्राम प्रधान व वयोवृद्ध किसान कुवंर सिंह मनवाल से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा खानपुर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुवंर प्रणव चैंपियन विवाद पर भी राकेश टिकैत ने बयान दिया।

राकेश टिकैत ने कहा सर्व समाज की बैठक में किसी भी जाति पर पंचायत न करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा विवाद को खत्म करने की बात की गयी है। उन्होंने कहा दोनों नेताओं के विवाद को खत्म करने के लिए सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें दोनों तरफ के लोग शामिल थे। उन्होंने कहा वह कोई भी जातिगत पंचायत नहीं करेंगे। उस बात को सभी ने मान लिया था।  उनका कहना है कि यह विवाद अब खत्म हो जाना चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित न होने व जगंली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई। साथ ही पलायन के मुद्दे को गम्भीर बताते हुए हिमाचल प्रदेश की तरह ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की मांग की. जिससे किसानों की आये में वृद्धि हो सके.उनका कहना है कि ना तो उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किया है और ना ही उत्तराखंड सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य की घोषणा की है. दोनों प्रदेशों की सरकार एक दूसरे की तरफ देख रही है।

यह भी पढ़ें -  फिर याद आई केदारनाथ आपदा, धाम के पीछे चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में आया एवलांच..देखें वीडियो

राकेश टिकैत, किसान नेता 

Back to top button