UTTARAKHAND

दून नगर निगम का सख्त एक्शन, 15 हजार कमर्शियल हाउस टैक्स धारकों को नोटिस जारी

देहरादून।

दून नगर निगम के कर अनुभाग ने हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले करीब 15 हजार कमर्शियल हाउस टैक्स दर को नोटिस जारी किए हैं। इसमें बड़े बकायादारों की संख्या 460 है जबकि 50 से 1 लाख तक के टैक्स धारकों की संख्या 3 हजार के करीब है।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सख्त लहजे में कहा है कि बकायाधारों को अवशेष राशि पर बारह प्रतिशत राशि जुर्माने के तौर पर जमा करनी होगी। जबकि चालू बिटिया वर्ष का टैक्स जमा करने पर 20% तक की छूट दी जाएगी। कर अनुभाग ने इस वित्तीय वर्ष तक 60 करोड रुपए हाउस टैक्स एकत्रित करने का टारगेट रखा है। अभी तक 36 करोड़ के करीब धनराशि कर अनुभाग के खाते में आ चुकी है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने यह भी कहा है कि जल्द इस धनराशि को जमा करें और आवश्यक कार्रवाई से बचें।

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं उत्तराखंड ये हैं कार्यक्रम

नमामि बंसल, नगर आयुक्त, देहरादून

Back to top button