UTTARAKHAND

उत्तराखंड: दूसरी महिला का प्यार ऐसा सिर चढ़ा कि खून से रंग लिए हाथ, गर्भवती पत्‍नी की कर दी हत्या

लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया.

कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होता कि किसी को अपनी गृहस्थी और गर्भवती पत्‍नी भी न दिखाई दें. मामला हरिद्वार का है. यहां लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया. मृतका छह माह की गर्भवती थी. बताया गया कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी. शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया.

बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था. इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ. जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है. जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली. मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें -  दिवाली से पहले उत्तराखंड में पसरा मातम, यहाँ मलबे में दबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Back to top button