UTTARAKHAND

उत्तराखंड में विदाई से पहले फिर दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में अभी-अभी मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम की चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं. मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं.  आपको बता दें की उत्तराखंड में अभी-अभी मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम की चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है. यानी मानसून सीजन समाप्त होने से पहले भारी बरसात का सामना करना होगा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है . इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में जहां हुए दंगे..वहां सलमान खान ने बांटी नोटों की गड्डियां, पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
Back to top button