UTTARAKHAND

CM पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली पद और गोपनीयता की शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली. विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने CM धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी. उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Back to top button