उत्तराखंडपॉलिटिक्स

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा ‘आप’ का हाथ

कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार सुबह इस्तीफा दे दिया और अपने बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए

चंपावत उपचुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जी हाँ पार्टी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार सुबह इस्तीफा दे दिया और अपने बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राजनीति और कार्यों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुए हैं. जोत सिंह बिष्ट के बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है.

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से एक ओर आप मज़बूत होगी, वहीं सालों के उनके अनुभव से पार्टी को नई ताकत मिलेगी. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी जोत सिंह बिष्ट के पार्टी छोड़ने पर दु:ख व्यक्त किया है. हरीश रावत ने कहा था कि वे जोत सिंह बिष्ट को मनाने का प्रयास कर रहे है. उनकी नाराजगी को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले ही जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सीने में दर्द उठने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Back to top button