UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान. गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदल सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. जहां पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है. वहीं अगले 24 घंटे आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश-बर्फबारी, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया हैं.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में भी दिन में चटक धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. ऐसे में राहत भरी खबर आई है. अगले 24 घंटे बारिश -बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. जिससे चढ़ते पारे से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं. हालांकि बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.  अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ गई है. इस बदलते मौसम में गले में खराश और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर: सिक्किम आर्मी में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में डूबा पूरा गांव

बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात व घाटी वाले क्षेत्रों में कई जगह बारिश और बर्फबारी हुई है. बताया जा रहा है कि पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, नंदा देवी के साथ मानसरोवर यात्रा पथ में बर्फबारी हुई है. मुनस्यारी, गंगोलीहाट, थल, धारचूला और इससे लगे क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. कई जगह तेज अंधड़ के कारण जन-जीवन पटरी से उतर गया.

Back to top button