UTTARAKHAND

देहरादून: रोजाना 12 शहरों से पहुचेगे 34 विमान, कोलकाता सहित तीन शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है. 27 मार्च से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होंगी

उत्तराखंड हवाई सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. हवाई सेवा के जरिए उत्तराखंड देश के मुख्य शहरों से जुड़ गया है. इससे उत्तराखंड में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा इसी महीने 27 मार्च से शुरू होगी. जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के तहत कुल 34 फ्लाइटें संचालित होंगी. इसमें तीन नए शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइंस अपनी सेवाएं देगा.

27 मार्च से देहरादून से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी. इस तरह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देश के 12 शहर देहरादून से जुड़ेंगे. नए शेड्यूल के तहत दो अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस का एक और विमान देहरादून से मुंबई के बीच चलेगा.

यह भी पढ़ें -  देहरादून के स्कूल, कॉलेज में कोरोना की एंट्री, दून स्कूल सहित दो स्कूलों में छात्र-शिक्षक मिले कोरोना संक्रमित

डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि पांच जून से इंडिगो एयरलाइंस का विमान देहरादून अमृतसर के बीच उड़ान भरेगा. जो सप्ताह में एक दिन अपनी सेवा देगा. देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर अब आठ हो जाएगी. इस प्रकार देश के 12 शहरों से कुल 34 विमान रोजाना देहरादून पहुंचेंगे और यहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेंगे.

Back to top button