UTTARAKHAND

IMA Recruitment 2022: इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में इन पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून- 248007 के पते पर भेजना होगा.

इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में कई पदों पर भर्तियां निकली है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया है. जो लोग इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में नौकरी करना चाहते है, वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़े और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करे.

पदों की संख्या:
इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में असिस्टेंट प्रोसेफर और एसोसिएट के 10 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे है.

आयु सीमा:
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष. जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की है.

चयन प्रक्रिया:
इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा.

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिफेशन को अच्छी तरह से पढ़े और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आम चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 99 हजार मतदाता बढ़े

आवेदन के लिए पता:
प्रिंसिपल, एसीसी विंग, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून – 248007 है.

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र को उल्लिखित ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं या आवेदन पत्र ऊपर दिए गए डाक पते पर भेज सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर है. असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹31500 एवं एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹40000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा.

Back to top button