UTTARAKHAND

Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा से चुनाव हारे CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, बीजेपी नेता और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के ​परिणाम आज आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से सभी जगह मतगणना जारी है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, रुझान भी सामने आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, बीजेपी नेता और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। पुष्कर सिंह धामी की इस हार को बड़ी हार माना जा रहा है. पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं.पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे थे. इस बार जनता ने धामी की उम्मीदों को झटका दिया है. बता दें बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा. अब पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट बचाने में विफल साबित हुए हैं.धामी की हार को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में 13 साल की नाबालिग को भगाकर ले गया लड़का, फोटो देख परिजनों के उड़े होश
Back to top button