UTTARAKHAND

Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा में सात हजार वोटों से पीछे चल रहे CM धामी, कांग्रेस की बढ़ती जा रही लीड

उत्तराखंड की सबसे चर्चित सीट खटीमा सीट पर चल रहे मुकाबले में बीजेपी की बढ़ती मुश्किलें

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं. यहां अब तक आए रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है. वहीँ दूसरी तरफ उत्तराखंड की सबसे चर्चित सीट खटीमा सीट पर चल रहे मुकाबले में बीजेपी की बढ़ती मुश्किलों के साथ ही पार्टी के पोस्टर फेस पुष्कर धामी भी परेशानी में नजर आ रहे हैं.आपको बता दें की खटीमा सीट पर 8 चरणों की मतगणना पूरी हो गई है. अब तक बीजेपी के सीएम पुष्कर धामी को 33175 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 40107 वोट मिले हैं. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को 6932 की लीड मिल रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: डॉक्टर पर गर्भवती का नशे में ऑपरेशन करने का आरोप, डिलीवरी के बाद नवजात की मौत
Back to top button