UTTARAKHAND

पहाड़ों में फिर मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में मौसम का एक बार फिर करवट ले सकता है. जिससे पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. आगे पढ़िए

उत्तराखंड में इन दिनों धूप खिली है. जिससे लोगों को ठंड से खासी राहत मिली है. लेकिन बता दें मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कई जिलों में बारिश का और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की – हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी होने की आशंका है. तो वहीं 3500 मीटर से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 मार्च को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा.

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगों का सीएम आवास कूच, जोरदार प्रदर्शन के बीच कई हिरासत में
Back to top button