UTTARAKHAND

देहरादून में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई.. 1 बच्ची की मौत 5 घायल

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला में छात्र-छात्राओं से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.

उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल छात्रों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी. वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया. इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया. जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया. बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  Kargil Vijay Diwas 2023: बलिदान, सम्मान, विज्ञान और जज्बा...देवभूमि के 75 रणबांकुरों ने दिया था सर्वोच्च बलिदान
Back to top button