UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अगले 3 दिन बारिश,ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 22 फरवरी को उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है. एक तरफ जाड़े के दिन विदाई की ओर है. दिन में जहां चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वहीं सुबह शाम होने वाली ठिठुरन भी काफी हद तक कम हो गई है. इन दिनों जहां समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है वहीं मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक बार फिर पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 22 फरवरी को उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: महिला पर्यटक ने शराब पीकर जमकर काटा हंगामा, राहगीरों को दीं गालियां

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी के चलते येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही आपको बता दें की प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 23 के बाद फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. यह सर्दियों की आखिरी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में गर्मी बढ़ने का अनुमान है. प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है. हालांकि जाते-जाते होने वाली बारिश और बर्फबारी से कुछ देर के लिए ठंड में इजाफा हो सकता है.

Back to top button