UTTARAKHAND

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर: सिक्किम आर्मी में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में डूबा पूरा गांव

सिक्किम आर्मी सप्लाई में कोर में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार उनके आवास में लाया गया.

कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है. सिक्किम आर्मी सप्लाई में कोर में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार उनके आवास में लाया गया. घटना के बाद से सैनिक के परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सैनिक राजेंद्र सिंह की सिक्किम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. राजेंद्र सिंह अपने स्लीपिंग बैग में सो रहे थे. अगले दिन वह सुबह मृत अवस्था में मिले. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास में पहुंचा. यहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ कोटद्वार के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद से ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: CRPF से रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव
Back to top button