CRIMEUTTARAKHAND

मसूरी में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, होटल में छुपे बदमाश ने दरोगा को मारी गोली

मसूरी में पुलिस पर एक आरोपी ने फायर झोंक दी. घटना में एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मसूरी में पुलिस पर एक आरोपी ने फायर झोंक दी. घटना में एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया. जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.  एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी. दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली. तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी. शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है. 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार का आतंक, घर के आंगन में खेल रहे मासूम को बनाया निवाला..मचा हड़कंप

पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई. जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है. चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है. आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है. परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था. सितंबर से उसके पिता भी थे गायब. अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी. शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई.

Back to top button