UTTARAKHAND

उत्तराखंड: अब आपकी ट्रेन लेट होने पर वापस मिलेगा पैसा, जानें क्यों लिया रेलवे ने ये फैसला

मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रेन की रफ्तार धीरे होने लगी है. दून में ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अगर यात्रियों को तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा तो उनके टिकट की पूरी रकम उन्हें लौटाई जाएगी. मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रेन की रफ्तार धीरे होने लगी है. दून में ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन दिनों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, दिल्ली समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है.

देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है. धीमी गति होने की वजह से ट्रेन देरी से पहुंच रही है. ऐसे में अगर किसी यात्री को ट्रेन का तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा और वह यात्रा नहीं करता तो उसके टिकट की पूरी रकम उसे लौटाई जाएगी. हालांकि दिन के समय मौसम साफ होने से संचालन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार: अगले दो दिन बैसाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को लेकर किया गया रूट डायवर्ट, रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें
Back to top button