UTTARAKHAND

उत्तराखंड को नेपाल से जोड़ने वाले 7 इंटरनेशनल पुल 72 घंटों के लिए रहेंगे बंद

उत्तराखंड में नेपाल को जोड़ने वाले सभी इंटरनेशनल पुल 10 मई की शाम 7 बजे से अगले 72 घंटों के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

उत्तराखंड में नेपाल को जोड़ने वाले सभी इंटरनेशनल पुल 10 मई की शाम 7 बजे से अगले 72 घंटों के लिए बंद कर दिए जाएंगे. आपको बता दें की सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चम्पावत के बीच भारत और नेपाल के बीच प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं. इसके लिए दो मोटर पुल सहित करीब छह झूला पुल बने हुए हैं. पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है. चम्पावत जिले मे चम्पावत और लोहाघाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है. नेपाल और भारत के बीच आवागमन के लिए पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत पैदल पुल बने हुए है. यह पुल हर रोज प्रात: 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोले जाते हैं.

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का स्पष्टीकरण– प्रधानमंत्री आवास योजना में कोई घोटाला नहीं, भ्रामक खबरों से एमडीडीए को बदनाम करने की कोशिश

दरअसल नेपाल में स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं, जिसे देखते हुए 3 दिनों के लिए दोनों मुल्कों के बीच आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. यही नहीं, नेपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासन ने निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए इंटरनेशनल पुलों को बंद करने की गुजारिश की थी, जिसे भारतीय प्रशासन ने स्वीकार किया है. पिथौरागढ़ के डीएम आशीष चौहान ने बताया कि नेपाली प्रशासन का मांग पत्र उन्हें मिला है. इसके बाद दार्चुला और बेतड़ी जिले को जोड़ने वाले सभी पुलों को भारत की ओर से भी 72 घंटों को लिए बंद करने का फैसला लिया गया है.

Back to top button