UTTARAKHAND

उत्तराखंड आने से पहले पढ़ें ये खबर..अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का रेड अलर्ट

देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है.

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है . मौसम विभाग ने 24 से 26 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शनिवार को गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर तीव्र बौछारों के एक से दो दौर और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है. देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे. इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा. प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है. नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है. कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटा, चालक समेत 2 लोगों की मौत
Back to top button