UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भीषण हादसा: यहाँ बरात की कार खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अल्मोड़ा जिले में शनिवार (3 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई . इस हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार (3 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई . इस हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई. सभी लोग बारात से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में शनिवार सुबह बरात की एक कार गहरी खाई में गिर गई. घटना में चार लोगों की मौत हो गई.

सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई. 108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं. वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है. 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है. बरात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी. वापसी में बरात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Creates a Home Away from Home for National Games Athletes
Back to top button