उत्तराखंड

IMA POP 2022: भारतीय सेना का अहम हिस्सा बने 314 रणबांकुरे, उत्तराखंड के 29 जेंटलमैन कैडेट बने सेना में अफसर

आज की पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं. उत्तराखंड के 29 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सेना में अफसर बने हैं.

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए. आज की पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं. उत्तराखंड के 29 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सेना में अफसर बने हैं. शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई. भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है. एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे. परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, पार्टी ने जनता से किये ये बड़े वादे

इन्हें मिला अवार्ड

  • स्वार्ड आफ आनर- पवन कुमार
  • स्वर्ण पदक – पवन कुमार
  • रजत पदक- जगजीत सिंह
  • रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा
  • कांस्य पदक – प्रापु लिखित
  • चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी
Back to top button