UTTARAKHAND

गौरीकुंड हादसे में 20 लोग अब भी लापता, मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश जारी

गौरीकुंड हादसे में लापता की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई है जबकि तीन अन्य के शव बरामद हो गए हैं. अब तक कुल 23 लोग इस घटना के शिकार हुए हैं.

गौरीकुंड हादसे में लापता की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई है जबकि तीन अन्य के शव बरामद हो गए हैं. अब तक कुल 23 लोग इस घटना के शिकार हुए हैं. जिन तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए थे उनकी शिनाख्त होने के बाद संख्या 23 हुई.जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गौरीकुंड भूस्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है. उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लापता व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है, जिसमें नेपाल मूल के 17 जनपद रुद्रप्रयाग के 4, अन्य राज्य के 2 कुल संख्या 23 है. रजवार ने बताया कि विगत दिन जो तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें जारी सूची में इनके नाम शामिल नहीं थे. 

यह भी पढ़ें -  भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में तथा देश के समस्त वर्गों के हितों में सहयोगी होगा बजट 2025 : कुसुम कण्डवाल
Back to top button