UTTARAKHAND

सावधान रहें: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

आपको बता दें की सात अक्‍टूबर को प्रदेश के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी की है.

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं. मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं.  आपको बता दें की सात अक्‍टूबर को प्रदेश के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी की है.  मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्‍वर, पौढ़ी गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आज भी कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.

 इसके अलावा आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों और ट्रेकिंग पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. इसके चलते डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रेकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के को देखते हुए ट्रेकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया. आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी

यह भी पढ़ें -  यूट्यूब से रातों रात गायब हो गया ये सुपर हिट पहाड़ी गाना, चौंकाने वाली है वजह
Back to top button