UTTARAKHAND

उत्तराखंड: फास्ट फूड की दुकान से निकला 13 फीट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप

रामनगर में कोटद्वार रोड पर एक मोमोज की दुकान में विशाल किंग कोबरा सांप निकलने के बाद हड़कंप मच गया.

रामनगर में कोटद्वार रोड पर एक मोमोज की दुकान में विशाल किंग कोबरा सांप निकलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को पकड़ा. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि कोटद्वार रोड पर एक महिला मोमोज की दुकान चलाती है. दुकान के अंदर बनी अलमारी में अचानक सांप बैठा हुआ देखकर वह घबरा गई. शोर मचाते हुए वह दुकान से बाहर की तरफ भागी.

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने इसकी सूचना सोसाइटी को दी. रेस्क्यू किए गए किंग कोबरा सांप की लंबाई 13 फिट है. चंद्रसेन कश्यप के मुताबिक, बरसात के मौसम में आजकल सांप तेजी के साथ बाहर निकलता है. कई लोग सांप काटने की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के घर सांप निकलता है तो तत्काल इसकी सूचना सोसाइटी को दें. सांपों को ना मारें. साथ ही कहा कि यदि किसी के कोई सांप काट ले तो लापरवाही ना करें. तुरंत आसपास के सरकारी अस्पताल में मरीज को लेकर जाएं या फिर उन्हें सूचित करें लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है.

यह भी पढ़ें -  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक्शन में उत्तराखंड सरकार, संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी
Back to top button