UTTARAKHAND

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है.

प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है.वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है.बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है.इन जनपदों के लोगों को सतर्क रहना होगा. इन पांचों जनपदों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है. 

साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

यह भी पढ़ें -  चमोली आपदा का एक साल: अब भी हरे हैं जलप्रलय के वो जख्म, मलबे में दफन हो गई थीं 206 जिंदगियां
Back to top button