UTTARAKHAND

जनपद चमोली कालेश्वर के पास अलकनंदा नदी से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया व्यक्ति का शव

आज दिनाँक 25 मार्च 2025 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कालेश्वर के पास अलकनंदा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अलकनंदा नदी से उक्त अज्ञात शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के बाडिया गांव में दहशत, 35 से ज्यादा घरों में पड़ी दरारें
Back to top button