UTTARAKHAND

हल्द्वानी के शेर नाले में वाहन चालक का मिला शव, परिवार में मचा हड़कंप

हल्द्वानी के शेर नाले में बहे वाहन चालक की खोजबीन करने हेतु एसपी सिटी, सीओ लालकुआं समेत चोरगलिया, SDRF ,थाना पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू अभियान.

शेर नाले में बह गए व्यक्ति की ढूंढने के लिए चलाया वृहद स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन. घटना आज दिनांक 08.08.2023 की रात्रि में वाहन चालक त्रिलोक सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर गौलापार चोरगलिया, जनपद नैनीताल उम्र 52 वर्ष व विनोद जोशी पुत्र प्रयागदत्त जोशी निवासी मदनपुर गौलापार छोटा हाथी संख्या UK04CB-7380 से सितारगंज से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे. तभी शेरनाला पर छोटा हाथी वाहन का एक टायर सड़क से नीचे उतर जाने के कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह व विनोद जोशी वाहन को वही खड़ा कर नाले को पैदल-पैदल पार कर आगे चले गए थे.

वही वाहन चालक त्रिलोक सिंह का मोबाईल छोटा हाथी में रह जाने के कारण वापस अपना मोबाईल लेने जाते समय पैर फिसलने के कारण चालक त्रिलोक सिंह शेर नाले में गिर कर बह गया. वही श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल महोदय के निर्देशानुसार श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना चोरगलिया पुलिस कर्मगणों व स्थानीय लोगो व एनडीआरएफ के साथ लेकर सर्च अभियान चलाया गया. वही सर्च ऑपरेशन में त्रिलोक सिंह का शव रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले में मिला. जिसके बाद पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है. वही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. वही सूचना मिलते है मृतक त्रिलोक सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्‍तराखंड के कई इलाकों में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
Back to top button