UTTARAKHAND

गढ़वाल की अनीता चौहान ने पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की एक साथ उत्तीर्ण, आप भी दें बधाई 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा बीते दिनों घोषित किए गए पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों में जहां राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा बीते दिनों घोषित किए गए पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों में जहां राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की. वहीं इन्हीं के बीच Tehri टिहरी की बेटी अनिता चौहान भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 सरकारी नौकरी की परीक्षाएं उत्तीर्ण की है. जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लॉक के गजा निवासी अनीता चौहान की जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के साथ ही फॉरेस्ट गार्ड तथा कनिष्ठ सहायक की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है. बता दें कि अनीता के पिता राजेंद्र चौहान जहां गाड़ी चलाने का कार्य करते हैं वही उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं. और अनीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी इंटर कॉलेज गजा टिहरी गढ़वाल से तथा इसके पश्चात श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है.

उन्होंने बताया कि वह एक सामान्य परिवार से आती हैं. उनके माता-पिता ने काफी संघर्ष करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.उनकी माता ने पशुपालन करके उन्हें कोचिंग के लिए देहरादून भेजा. अनीता बताती हैं कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी. अनीता का कहना है कि उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. अनीता के कहा कि यदि आप मेहनत करने के बाद भी असफल होते हैं तो बिल्कुल भी हौसला ना खोए आप अपनी मेहनत जारी रखें एक दिन आप जरूर सफल होंगे. वाकई हमारे पहाड़ की ऐसी बेटियां अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 3 सरकारी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ना सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है. अनीता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं जिन्होंने हर कदम कदम पर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सहयोग दिया.

यह भी पढ़ें -  सीओ तिलकराम वर्मा का आकस्मिक निधन, उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर
Back to top button