UTTARAKHAND

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, तीर्थयात्री यहां करें अप्लाई

बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए लाखों भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , वहीं अब पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है.

चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो चुकी है. बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए लाखों भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , वहीं अब पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है. उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. धाम के दर्शन के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए गए है. ऐसे में अगर आप धाम के दर्शन करना चाहते है तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है. इसमें वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in , मोबाइल नंबर 8394833833 पर ””yatra”” लिखकर भेजें , व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल 01351364 (अन्य राज्यों के लिए) के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  आपदा की आहट: ग्लेशियर पिघलने से उत्तराखंड में बनी 77 नई झीलें, प्रदेश के लिए रेड अलर्ट
Back to top button