उत्तराखंड

देहरादून में नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस ने ED दफ्तर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया, कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

देहरादून।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ईडी घेराव

कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में आज प्रदेश भर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे। राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परेड ग्राउंड के समीप एकत्रित होकर ईडी कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने ईडी, सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी करी। इस दौरान गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने सुरक्षा बैरिकेटिंग को भी पार कर दिया और ईडी दफ्तर के गेट पर जमकर नारेबाजी करी। जिसके बाद वे गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दे उठाता आ रहा है, इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार इस आवाज को दबाने के लिए ईडी व सीबीआई का सहारा लेती है, जिसके खिलाफ आज हम सड़कों पर उतरें हैं।

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस

प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, कांग्रेस

सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी से बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात, मांगों पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button