ENTERTAINMENT
Trending

दुःखद खबर: नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड में आज सन्नाटा पसरा हुआ है. जिसकी वजह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का यू अचानकर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले जाना है

आखिर जिसका डर था वो ही हुआ। भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। कोरोना की कर्कश आवाज भारत की स्वर कोकिला को लील गई। आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है.  लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था.

लता की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं. वहीँ आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन की सूचना देते हुए बताया, “आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है. उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे. उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था.”स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता जी आज अनंत यात्रा पर चली गईं।

यह भी पढ़ें -  Watch the iconic Madhuri Dixit's spectacular performance at the NEXA lIFA Awards 2025 on 16th March, 8 PM onwards, only on ZEE TV!
Back to top button