रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अपनी रिलीज के 54वें दिन, फिल्म ने कुल ₹1,795.10 करोड़ का वैश्विक कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ (₹1,742 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे सफल भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
घरेलू बाजार में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹1,143.44 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, ‘पुष्पा 2’ का ₹1,234 करोड़ का घरेलू रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ की गति अब धीमी पड़ गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 54वें दिन (सोमवार) फिल्म की कमाई में 68% की गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म अभी भी देश भर के 700 से अधिक शोज में टिकी हुई है। फिल्म की इस सफलता के बीच खबर है कि यह 14 मई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे सकती है।
‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस जोरदार ₹234 करोड़ की कमाई
सफलता के बावजूद, फिल्म के ‘लंबा खिंचने’ को लेकर आलोचना जारी है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म को केवल रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जबरदस्ती थिएटरों में रखा गया है, जिससे नई फिल्मों को स्क्रीन्स मिलने में दिक्कत हो रही है। आलोचकों का तर्क है कि 54 दिनों के बाद भी इतनी बड़ी स्क्रीन काउंट अनावश्यक है। इसके अलावा, रणवीर सिंह द्वारा ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने की ताजा खबरों ने भी सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
















