ENTERTAINMENT

‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस जोरदार ₹234 करोड़ की कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने 21वें दिन भी दिखाया दम; ₹150 करोड़ क्लब में शामिल।

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन हफ्ते शानदार तरीके से पूरे कर लिए हैं। रिलीज के 21वें दिन (तीसरे गुरुवार) फिल्म ने भारत में ₹1.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल घरेलू संग्रह अब ₹150 करोड़ हो गया है। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने ₹234.93 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अक्षय कुमार के करियर के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हुई है।

फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को आज भी अक्षय और प्रियदर्शन की ‘देसी कॉमेडी’ पर अटूट विश्वास है। वमीका गब्बी और तब्बू के साथ अक्षय की केमिस्ट्री ने पारिवारिक दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। एकता कपूर ने भी फिल्म की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रियदर्शन के लिए एक विशेष नोट साझा किया है। अक्षय कुमार के लिए यह 2026 की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें -  फिल्म छावा ने कमाए 9 दिन में 290 करोड़, 300 करोड़ क्लब की दौड़..
Back to top button