उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा- योग का मार्ग हमें शांति और एकता के भाव से भर देता है

ऋषिकेश। 

राज्यपाल पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में

इस दौरान राज्यपाल ने मां गंगा आरती व पूजा अर्चना की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने मां गंगा आरती व पूजा अर्चना की और पतित पावनी मां गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की।

परमार्थ निकेतन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस योग महोत्सव में 75 देशों के 1500 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ऋषिकेश के पवित्र गंगा तट पर योग साधकों का यह अद्भुत समागम न केवल भारत और उत्तराखण्ड की प्राचीन परंपरा का प्रमाण है, बल्कि योग के वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाता है।राज्यपाल ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग के ब्रांड एम्बेसडर हैं, योग का ज्ञान प्राप्त कर, उसे अपने जीवन में अपनाकर और विश्वभर में इसका प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग का मार्ग हमें शांति और एकता के भाव से भर देता है, जिससे हम न केवल स्वयं को, बल्कि पूरे जगत को परिवार के रूप में मानते हैं। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग के वैश्विक विस्तार की सराहना की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया जाना योग की महत्ता को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा की भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की महान भावना एक पृथ्वी एक परिवार, एक भविष्य’ में योग एक महान साधन बन रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड  में सड़कों के पैचवर्क (गडढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button