उत्तराखंड

दुःखद खबर: ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी ITBP के जवान का निधन, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है, जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात उत्तराखंड के लाल त्रिलोक चंद का निधन हो गया है.

गोवा से उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है, जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात उत्तराखंड के लाल त्रिलोक चंद का निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी त्रिलोक चंद्र इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात थे. चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी गोवा में लगी थी, बीते गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. आपको बता दें की त्रिलोक चंन्द्र मूलरूप से अल्मोड़ा के रानीखेत भिलारकोट के रहने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपना मकान बनाया था. जवान की पहली पोस्टिंग हल्दूचौड़ में हुई थी. इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर वह गोवा आये थे जहां अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई. त्रिलोक के आकस्मिक निधन की से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अफसरों के 1455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अग्रिम आदेश तक की स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button