उत्तराखंड

उत्तराखंड: बेटे के जन्म दिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर आ रहे पिता समेत 2 की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है

उत्तराखंड के चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटी के ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह (30) के बेटे का जन्मदिन था. रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए कार से मूलाकोट गए थे. जहांं से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए. हादसे की खबर किसी को नहीं लगी. रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह को गुरुवार सुबह होश आया तो उसने सूचना पत्नी को दी. इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाी. इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button