उत्तराखंड

उत्तराखंड: चंद्रग्रहण पर बदरीनाथ समेत कई मंदिर शाम तक रहेंगे बंद, जान लें ग्रहण और सूतक काल का समय

बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि भारत वर्ष में चंद्र ग्रहण सूतककाल के चलते मंदिर प्रात:काल से ही बंद हो जाएंगे।

Chandra Grahan 2022: इस साल का दूसरा एवं आखिरी चंद्र ग्रहण- 2022 8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह कई मायनों में विशेष होगा। इससे पहले मई में पहला चंद्र ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण के चंद दिनों बाद चंद्र ग्रहण के कई मायने हैं। वैसे तो ये ग्रहण दोपहर को 01 बजकर 32 मिनट से लगेगा, लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण शाम 5.20 पर दिखना शुरू होगा और इसका समापन शाम 6.20 पर होगा। इसका सूतक 08 नवम्बर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगा। बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि भारत वर्ष में चंद्र ग्रहण सूतककाल के चलते मंदिर प्रात:काल से ही बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ मंदिर सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ तथा दस्तूरधारी सभी छोटे बड़े मंदिर प्रात आठ बजकर 15 मिनट पर बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व अभिषेक, पूजा अर्चना दर्शन व बाल भोग लग जाएगा। शाम छह बजकर 25 मिनट पर मंदिर खुल जाएंगे। शुद्धिकरण के पश्चात अभिषेक पूजा संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें -  WHO की तरफ से चिंता की खबर, ओमिक्रॉन और डेल्टा से मिलकर बना नया वायरस
Back to top button