उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से.नि) द्वारा राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खंड 3 पुस्तक का किया गया विमोचन, राज्यपाल की 108 प्रमुख संबोधनों का पुस्तक में है संकलन

आज उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से.नि) द्वारा राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खंड 3 पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों , उत्सवों, दीक्षांत समारोह आदि में दिए गए 108 प्रमुख सबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की इस पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी , शिक्षा , महिला सशक्तिकरण, युवा जागरुकता आदि से जुड़े विषयों पर यह पुस्तक केंद्रित है। आत्मा के स्वर के तीसरे खंड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं जिसकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खंड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: देहरादून में एक के बाद एक कई वाहनों में भीषण टक्‍कर, एक बच्चे समेत 3 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button