उत्तराखंड

चारधाम में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी बेहतर, डॉक्टरो को मिली ट्रेनिंग

देहरादून
चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों की ट्रेनिंग

आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अपनी तैयारी कर रहा है जिसके चलते चारों धाम और चारधाम यात्रा मार्ग में तैनात होने वाले डॉक्टरों की देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग हो रही है ताकि श्रद्धालुओं का सही तरह से उपचार और चैकअप हो। इस बात को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग के दून अस्पताल और श्रीनगर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं तृतीय श्रेणी के रूप में विकसित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने एम्स ऋषिकेश से डॉक्टरों की मास्टर ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग कराई थी और अब यही मास्टर ट्रेनर चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग, पैरामेडिकल और सह स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा

यह भी पढ़ें -  New Year 2023: नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों के लिए गाइडलाइन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button