UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा पर फिर लगेगा कोरोना की वजह से ‘ग्रहण’? तीर्थयात्रियों के लिए कोविड गाइडलाइन अनिवार्य

चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. कोविड गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा.

देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों की शुरुआत भी हो गई है. बढ़ते मामलों के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है. उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है. इसके तहत चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. कोविड गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की आरे से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं.स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा-2023 को देखते कोविड गाइडलाइन को सख्ती से यात्रा रूट पर लागू कराया जाए. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं. आपको बता दें की उत्तराखंड में लगातार कोरोना मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देहरादून में बढ़ा है. संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है. अब मरीजों की मौत भी होने लगी है. दून अस्पताल में पांच मरीज अभी और अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. देहरादून में ही अकेले 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. देहरादून जिले में 1 जनवरी 2023 से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा सीट से CM पुष्कर सिंह धामी पीछे, लालकुआं से हरीश रावत भी पिछड़े
Back to top button