UTTARAKHAND

उत्तराखंड में यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर आ गए.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर आ गए. बताया गया कि रविवार सुबह 10.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.  वहीं, ग्राम प्रधान नाल्ड ने गांव में तीन आवासीय भवनों में दरार आने की सूचना दी है।

रविवार सुबह लोग आम दिनों की तरह दैनिक क्रियाकलापों में व्यस्त थे, कि इसी बीच 10:43 बजे भूकंप तेज झटका आया.रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी है.जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बाड़ाहाट रेंज में ग्राम नाल्ड के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था.बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विदाई से पहले फिर दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट
Back to top button