उत्तराखंड

मौसम ने ली करवट, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ का जानें हाल

मौसम ने ली करवट, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ का जानें हाल

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलते ही एक बार फिर ठंड में इजाफा भी हो गया है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है।

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम के करवट बदलते ही बीते दिनों की तुलना में ठंड में इजाफा हुआ है। कई जिलों में बूंदाबांदी जारी है। वहीं गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी बर्फबारी का मौसम बना हुआ है।

निचले इलाकों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा भी चल रही है। हल्की बूंदाबांदी के बाद छाए घने बादल से तापमान में गिरावट आई है।चमोली कर्णप्रयाग में सोमवार रात्रि से मौसम खराब हुआ। मंगलवार तड़के हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हादसा: छुट्टियों में घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश बताई गई थी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई।

टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे अधिक गर्म मुक्तेश्वर रहा। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button