उत्तराखंड

उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने दिया इस्तीफा

पूर्व आईएएस डीके कोटिया ने उत्तराखंड स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा देने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है. चर्चा है कि प्राधिकरण के चेयरमैन ने अपने पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है. पिछले दिनों सीएम धामी ने प्राधिकरण में तैनात रहे अरुणेंद्र चौहान के तबादला यहां से कर दिया था. अरुणेंद्र और चेयरमैन दोनों की ही तैनाती त्रिवेंद्र काल मे हुई थी. इन दोनों को एक पूर्व सीएम और उनकी बेटी का भी करीबी बताया जाता है. मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी. 

यह भी पढ़ें -  Assembly Election 2022: उत्तराखंड में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में राहत, जानिए आयोग ने कौन से नियम बनाएं?

आज एकाएक चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं. उनका फोन स्विच ऑफ है. उनका कार्यालय इस्तीफे को दबी जुबान स्वीकार कर रहा है. लेकिन खुलकर नहीं बोल रहा. उनके इस्तीफा देने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस साल के अंत में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था. आपको बता दें कि स्वस्थ्य प्राधिकरण के पास आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान उत्तराखंड योजना के संचालन का जिम्मा है. तमाम अस्पताल इनसे सम्बद्ध है. अस्पतालों को पैनल और डि पैनल करने के नाम पर भी  गुजरे सालों में कई चर्चे हैं .

Back to top button