Uncategorized

सर्दियां बढ़ेंगी.. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में कुहासा

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम के दो अलग-अलग पहलू दिखाई दे रहे हैं। जहां पहाड़ों पर दिन में धूप राहत दे रही है, वहीं सुबह-शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है। दूसरी ओर, मैदानी इलाकों को कोहरे ने घेर लिया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 4°C और अधिकतम 15°C तक पहुंच गया है, जबकि देहरादून में अधिकतम 20°C और न्यूनतम 10°C तापमान रहने का अनुमान है।

उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी और गिरते तापमान के कारण जलस्रोत जम गए हैं, जिससे नलों से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इस स्थिति ने ग्रामीणों और पर्यटकों को मुश्किल में डाल दिया है, और वे पानी के लिए नदियों या छतों से पिघलती बर्फ पर निर्भर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बाजार की घी खाते हैं तो हो जाइए सावधान, 205 कनस्तर नकली देशी घी बरामद

लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और धूप का सहारा ले रहे हैं, लेकिन शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड बढ़ने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

inboxuttarakhand X

Back to top button