उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने चंपावत में सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल का सौंदर्यकरण किए जाने हेतु ₹ 100 लाख रुपए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चंपावत में सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल का सौंदर्यकरण किए जाने हेतु ₹ 100 लाख रुपए एंव देवीधुरा मुख्य बाजार से महाविद्यालय को जाने वाली सड़क मार्ग 500 मीटर के हिस्से में इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाए जाने हेतु ₹ 56.30 लाख वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की घोषणा – हेमकुण्ड साहेब की रोड-गोविंद घाट से गांगरिया तक का नाम साहिबजादे जोरावर सिंह रोड किए जाने एवं बिडौरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह रोड किए जाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने काशीपुर रामलीला मैदान पहुंचकर दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथामृत सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button