UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को स्टंट करना पड़ भारी, कार से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

सितारगंज में एन एच 125 पर युवक बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था. तभी युवक सामने से आ रही कार से जा टकराया दुघर्टना मे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई.

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां हाईवे पर बाइक सवार युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया. स्टंटबाजी के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम सितारगंज में एन एच 125 पर युवक बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था. तभी युवक सामने से आ रही कार से जा टकराया दुघर्टना मे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस में शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -  आसमानी आफत से राहत नहीं! आज भी उत्‍तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
Back to top button