UTTARAKHAND

एक बार फिर ‘फटी जींस’ पर पूर्व CM तीरथ सिंह रावत ने दिया बयान, बोले- फटा कपड़ा हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं

तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने कहा ये भारतीय संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है.

उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस वाले अपने बयान पर एक बार फिर कमेंट किया है. तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने कहा ये भारतीय संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है.  साथ ही उनका कहना है कि फटा हुआ कपड़ा कभी भी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं रहा है। उन्होंने जींस का विरोध नहीं किया था, बल्कि फटी जींस पर एतराज किया था। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वे अभी भी अपने इस बयान को लेकर गर्व महसूस करते हैं और लाखों लोगों ने भी उनके इस बयान को स्वीकारा है.अपने फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा पहले के लोग अपने फट्टे पुराने कपड़ों को सिलते थे, लेकिन आज के युवा खुद अपने कपड़ों को चाकू से काट रहे हैं. तीरथ सिंह रावत ने कहा वे आज भी अपने बयान पर टिके हैं. 

बता दें तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी की थी. उनकी तरफ से फटी जींस वाले फैशन पर तंज कसा गया था. उन्होंने कहा था कि जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी, वो फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी. मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं. मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संदेश देती होंगी. जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था. वहीं, तीरथ सिंह का ये बयान उनके कार्यकाल का सबसे विवादित बयान साबित हुआ था. जिसपर उनकी काफी खिंचाई हुई थी. आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों और बॉलिवुड स्टार्स ने भी रावत को घेरा था. 

यह भी पढ़ें -  डांस इंडिया डांस रियलिटी शो मे अपनी हुनर का जादू बिखेरती नजर आएगी हल्द्वानी की जूही कांडपाल
Back to top button