कंपोजर- सिंगर सलीम- सुलेमान के चर्चित एल्बम ‘भूमि 2022 ‘ से नया गाना ‘Bedu Pako’ आज रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को आवाज दी है पवनदीप राजन ने और कोई शक नहीं कि यह उनके फैंस को बेहद पसंद आने वाली है. पवनदीप राजन एक बार फिर अपनी आवाज से फैंस को मदहोश करने वाले हैं. आपको बता दें की ‘बेडू पाको.. ’उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान बन चुका ये गीत जब भी कहीं सुनाई देता है, कदम थिरकने लगते हैं, मन भाव-विभोर हो उठता है. बेडू पाको मूल रूप से एक कुमाउंनी लोक गीत है, जो पहली बार 1950 के दशक की शुरुआत में लोकप्रिय था – हालांकि दशकों से कुमाऊं में ग्रामीणों के बीच एक पारंपरिक लोक गीत के रूप में राग को गाया गया है. लोकगीत ‘बेडू पाको’ को अब तक कई लोक गायक अपने सुरों से सजा चुके हैं, लेकिन इस खास वीडियो में पवनदीप की आवाज और आपका दिल जीत लेगी. आगे देखिये वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: स्कूटी पर सवार होकर पेपर देने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल
















