उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर खुले मां गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के नाम से की प्रथम पूजा

गंगोत्री, यमनोत्री- उत्तरकाशी।

अक्षय तृतीया के दिन यानी आज श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। आपको बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। वहीं गंगोत्री धाम के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। कपाट खुलते ही वायु सेना के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कहा कि आज से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है यह यात्रा निर्बाधित रूप से चलेगी आगे उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिए शासन प्रशासन पूरी तरीके से काम कर रहा है वहीं डॉक्टरों और पुलिस की टीम जगह-जगह पर मौजूद रहेगी ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -  चारधाम में GMVN की 8.1 करोड़ की एडवांस बुकिंग, 1 सितंबर तक फुल

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button